फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ निगम चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा फैसला, मनीष तिवारी को दोनों समितियों में जगह

Sat, 08 Aug 2026 01:27 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

दिसंबर 2026 में प्रस्तावित चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस हाईकमान ने अपनी चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने चंडीगढ़ टेरिटोरियल कांग्रेस कमेटी (CTCC) के लिए पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी और प्रदेश चुनाव समिति का गठन कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के बाद जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। कांग्रेस के इस फैसले को आगामी नगर निगम चुनाव की रणनीति का पहला बड़ा संकेत माना जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी को दोनों समितियों में जगह दी गई है, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद पवन कुमार बंसल को केवल पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में शामिल किया गया है। उन्हें प्रदेश चुनाव समिति में जगह नहीं मिली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें