फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज जैन हत्याकांड में बड़ा खुलासा!,मुख्य आरोपी साहिल और विकास गिरफ्तार

Wed, 17 Jun 2026 04:06 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

हांसी पुलिस ने चर्चित सूरज जैन हत्याकांड में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी साहिल बामल और विकास मलिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में अब तक कुल नौ आरोपियों को हिरासत में ले चुकी है। जांच के दौरान सामने आया है कि जॉकी शोरूम के मैनेजर सूरज जैन की हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश मुख्य कारण थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार हत्या की वारदात की गहन जांच के लिए कई विशेष टीमें गठित की गई थीं। तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही। गिरफ्तार किए गए दोनों मुख्य आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें