फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: पंजोखरा साहिब विवाद पर बवाल, गुरसिमरन सिंह मंड पर कार्रवाई की मांग

Thu, 13 Aug 2026 03:48 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में 7 अगस्त को हुई घटना को लेकर सिख संगत में रोष बढ़ता जा रहा है। गुरसिमरन सिंह मंड पर कार्रवाई न होने और गिरफ्तार किए गए लोगों की रिहाई की मांग को लेकर नाराज लोगों ने दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे जाम कर दिया। बड़ी संख्या में सिख संगत मौके पर जुटी और पुलिस प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध जताया। इससे पहले गुरुद्वारा परिसर में सिख संगत और हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (HSGMC) के सदस्यों की विशाल बैठक हुई थी। बैठक में घटना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और आगे की रणनीति पर विचार किया गया। संगत का आरोप है कि गुरसिमरन सिंह मंड की शिकायत पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की, जबकि गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से दी गई शिकायत पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें