फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला नगर निगम चुनाव: वोटिंग को लेकर उत्साह, बोले मतदाता- शहर का विकास सबसे जरूरी

Sun, 10 May 2026 10:17 AM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

नगर निगम चुनाव को लेकर अंबाला शहर में शनिवार सुबह से मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। शहर के 20 वार्डों में पार्षद पद और मेयर पद के लिए मतदाता बढ़-चढ़कर मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। सुबह के समय ही कई बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों में भी मतदान को लेकर उत्साह नजर आया। मतदाताओं का कहना है कि इस बार वे किसी पार्टी या चेहरे से ज्यादा शहर के विकास को ध्यान में रखकर वोट दे रहे हैं। लोगों ने साफ कहा कि “मेयर कोई भी बने, लेकिन शहर का विकास होना चाहिए।” कई मतदाताओं ने शहर में सफाई व्यवस्था, टूटी सड़कें, सीवरेज समस्या, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्रमुख मुद्दा बताया। उनका कहना है कि पिछले वर्षों में कई वार्डों में विकास कार्य अधूरे रहे, इसलिए इस बार जनता काम करने वाले प्रतिनिधि को चुनना चाहती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें