फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग का दावा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से वायरल पोस्ट

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Thu, 14 May 2026 05:33 PM IST

हरियाणा के करनाल के तहत आने वाले गोंदर गांव में सिंगर दिलजीत दोसांझ के मैनेजर गुरप्रताप कांग के घर फायरिंग होने और उसकी सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों की ओर से जिम्मेदारी लेने की बात सामने आई है। फिलहाल करनाल पुलिस ऐसी किसी वारदात को नकार रही है। फायरिंग की जिम्मेदारी संबंधी पोस्ट सोशल मीडिया पर टायसन व आरजू बिश्नोई के सोशल मीडिया पेज से डाली गई है। हालांकि, अमर उजाला इस सोशल मीडिया पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट में दावा किया गया है कि दिलजीत दोसांझ के मैनेजर गुरप्रताप कांग के घर ऑस्ट्रिया‑मेड हथियार से गोलियां चलाई गईं, वे टायसन बिश्नोई, उसके भाई आरजू बिश्नोई और हरि बॉक्सर (लॉरेंस बिश्नोई गैंग) की ओर से चलवाई गईं। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें