फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चानौत में पानी को लेकर 38 दिन पुराना धरना उग्र, पुलिस-ग्रामीणों में आधी रात टकराव

Tue, 23 Jun 2026 02:51 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

पानी के लिए चानौत गांव में पिछले 38 दिन से चल रहे धरने पर सोमवार आधी रात हालात बेकाबू हो गए। करीब डेढ बजे भाखड़ा पेयजल लाइन से गांव में किए जा रहे टी-कनेक्शन को पुलिस ने उखाड़ दिया। ग्रामीणों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। कुछ लोगों ने पुलिस अमले पर पथराव किया। गैस के प्रभाव में आने से डीसी राहुल नरवाल की तबीयत बिगड़ गई। अधिकारियों ने उन्हें किसी तरह संभाला। खबर लिखे जाने तक अधिकारी और ग्रामीणों के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण थे। सुबह से शाम तक धरने पर माहौल सामान्य था। एक दिन पहले अनशन समाप्त किए जाने के बाद धरने पर 50 के करीब लोग थे। करीब 10 बजे धरना कमेटी के सदस्यों को सूचना मिली कि रात में पुलिस किसी भी वक्त गांव पहुंच सकती है और टी कनेक्शन को उखाड़ने की योजना है। इसके बाद कमेटी सदस्यों ने ग्रामीणों को सूचित किया। करीब 11 बजे तक भारी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे और युवा धरने पर जुट गए। हालांकि कमेटी सदस्य उन्हें समझा रहे थे कि पुलिस को आने दीजिए। अधिकारियों से बातचीत करेंगे। किसी भी तरह का टकराव नहीं करना है। रात करीब 12.45 तक ग्रामीण गांव में पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के आने का इंतजार कर रहे थे। करीब एक बजे पूरा अमला गांव के लिए रवाना हो गया और वहां पहुंचकर टी कनेक्शन स्थल पर पहुंच गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें