फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज बोले- अमेरिका से नहीं हुई अभी कोई ट्रेड डील

भिवानी पहुंचे केन्द्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह कांग्रेस व राहुल गांधी पर जमकर गरजे। उन्होंने कहा कि अभी अमेरिका से कोई ट्रेड डील नहीं हुई। राहुल ये साबित कर दें तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी खानदान का काम झूठ बोलना है। बता दें कि केन्द्रीय मंत्री गिरिराज भिवानी के टीआईटीएस कॉलेज में आयोजित ग्लोबल टेक टेक्सटाइल्स सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। यहां उन्होंने कॉलेज के कॉम्पोनेन्ट की स्टॉल का निरीक्षण किया और नई नई तकनीकों की जानकारी ली। इसके बाद वो मीडिया से बातचीत में गिरिराज ने कहा कि दुनिया में टेक्सटाइल्स का एक्सपोर्ट आज 800 बिलियन डॉलर का है जो आने वाले दिनों में और अधिक बढ़ेगा। उन्होंने टेक्सटाइल को उन्नत बनाने के लिए 1.5 हजार करोड़ रुपये दिये जाने पर पीएम मोदी का आभार जताया। गिरिराज ने कहा कि आने वाले दिनों में फाइबर से नई तकनीक का सरिया बनेगा, जो सस्ता, हल्का व मजबूत होगा। इसके बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कांग्रेस व राहुल पर गरजे। उन्होंने कहा कि अभी तक भारत-अमेरिका के बीच कोई ट्रेड डील नहीं हुई है। किसानों की पीठ में छुरा अब नहीं, जब घूपा था जब कांग्रेस ने कांग्रेस ने डब्ल्यूटीओ में किसानों को गिरवी रखा था। गिरिराज ने इस ट्रेड डील के बाद भारत के बांगलादेश से भी पिछड़ने के सवाल पर राहुल गांधी को निशाने पर लिया और कहा कि राहुल गांधी ने झूठ बोलने का ठेका ले लिया है। वो बता दें ट्रेड डील कब हुई, कब ज्वाइन हस्ताक्षर हुए तो, मैं राजनीति छोड़ दूंगा उन्हें कहा कि राजीव गांधी खानदान का काम देश व किसानों में अफवाह फैलाना है। केंद्रीय मंत्री ने एआई सम्मेलन को लेकर कांग्रेस के बब्बर शेरों पर गरजे। एआई सम्मेलन में कांग्रेसियों के अर्धनग्न प्रदर्शन पर कहा कि ये राहुल गांधी की मानसिकता को दर्शाता है, जो दुनिया भर में भारत देश को गाली देते हैं। वहां प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस के बबर शेर ऐसे थे जो दूसरों के जूते लेकर भागे। कांग्रेस के इन बबर शेरों ने देश का सिर झुका दिया। वहीं विपक्ष में रहते भाजपा नेताओं द्वारा ऐसे अर्धनग्न प्रदर्शनों को गिरिराज ने नकारा और हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज का नाम लेने पर बोले कि कहां हैं अनिज वीज की ऐसी फोटो। ये कहकर वो चल दिये।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें