फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: नागरिक अस्पताल के सौंदर्यीकरण में बाधा बन रहे चाय के खोखे

चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल के सुंदरीकरण में बाधा बन रहे पांच चाय के खोखे हटाने की तैयारी शुरू हो गई है। रविवार सुबह अस्पताल प्रशासन ने वाहन पार्किंग बनाए जाने का हवाला देते हुए खोखे संचालकों से बातचीत कर उन्हें हटाने का अनुरोध किया। इसके लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस फोर्स को नियुक्त किया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट देवीलाल ने खोखे संचालकों से बातचीत कर उन्हें सोमवार चार बजे तक का समय दिया है। अगर चार बजे तक खोखा संचालक जगह को खाली नहीं करते हैं तो ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सभी चाय के खोखे यहां से हटा दिए जाएंगे। दरअसल, अस्पताल परिसर में फिलहाल चार चाय के खोखे और एक वीटा कंपनी का मिल्क बूथ है। लेकिन अस्पताल में चार करोड़ रुपये से सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। इसी क्रम में अस्पताल के दोनों मुख्य गेटों के सौंदर्यीकरण के साथ ही वाहन पार्किंग भी बनाई जानी है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि ये सभी चाय के खोखे वाहन पार्किंग बनाने के बीच में आ रहे हैं। इस कारण संचालकों से हटाने के लिए बोला गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें