फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम चुनाव से भिवानी लौटे हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल का बयान

असम में चुनाव प्रचार कर भिवानी पहुंचे हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने असम में भाजपा की जीत और पश्चिम बंगाल में भी चमत्कार होने का दावा किया। उन्होंने महिला आरक्षण बिल को मोदी का क्रांतिकारी कदम बताकर राहुल गांधी पर निशाना भी साधा। पांच राज्यों में चुनावों को लेकर भाजपा जी जान से जुटी है। इसी क्रम में एक महीने असम में चुनाव प्रचार कर भिवानी लौटे पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं व आमजन से की मुलाकात की। लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। साथ ही मोदी व भाजपा की सरकार कर राहुल व कांग्रेस को निशाने पर लिया। सबसे पहले जेपी दलाल ने असम में भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने और पश्चिम बंगाल में भी चमत्कार होने और वहां भी भाजपा की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि असम में पार्टी संगठन का काम 95 फीसदी महिलाएं करती हैं और असम में लोग राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े हैं। जेपी दलाल ने कहा कि भाजपा सरकार आने पर असम में आपराधिक संगठन खत्म हुए हैं। भाजपा की बदौलत असम देश की मुख्यधारा से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की नीतियों से देश सुरक्षित है। हमारा देश तरक्की कर रहा है और सबसे तेज से बढ़ती अर्थव्यवस्था हमारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें