फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: लोहारू में कचरे की समस्या को लेकर सामाजिक संगठनों ने एसडीएम से की मुलाकात, सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की

भिवानी। नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल के चलते लोहारू शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। नियमित रूप से कचरा नहीं उठाए जाने के कारण शहर की गलियों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैल रही है, जिससे लोगों को बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। इसी समस्या को लेकर लोहारू के प्रबुद्धजनों, सामाजिक संगठनों, युवाओं और बुजुर्गों का प्रतिनिधिमंडल लोहारू एसडीएम मनोज दलाल से मिला और शहर से कचरा उठवाने तथा सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को बताया कि नगर पालिका की हड़ताल के कारण सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। कई स्थानों पर कचरा जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी और उमस के बीच कचरे के ढेर से दुर्गंध फैलने के साथ-साथ मच्छर-मक्खियों का प्रकोप बढ़ने की भी आशंका है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कचरा उठवाकर शहर में सफाई व्यवस्था बहाल करवाने की मांग की

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें