फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी के लोहारू में वार्ड नंबर 2 में 19.83 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

नगरपालिका लोहारू द्वारा शहर के विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को चुंगी नंबर 7 के नजदीक वार्ड नंबर 2 में सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह कार्य पार्षद सुनील सोलंकी के वार्ड में नगरपालिका प्रधान प्रदीप बंटी तायल और जेई कृष्ण सैनी की मौजूदगी में पूजा-अर्चना व प्रसाद वितरण के साथ शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार, यह सड़क निर्माण कार्य चंद्र के घर से लेकर महेंद्र स्वामी के घर तक किया जाएगा, जिसमें इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाई जाएंगी। इस कार्य पर लगभग 19 लाख 83 हजार रुपये की लागत आएगी। लंबे समय से खराब हालत में पड़ी इस सड़क के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। कार्य की शुरुआत जेसीबी मशीन के माध्यम से पुरानी सड़क को उखाड़कर की गई। इस मौके पर नगरपालिका के कर्मचारी, कई पार्षद, संबंधित ठेकेदार तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस कार्य की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें