बिजली पानी संकट को लेकर शहर के हनुमान ढाणी चौक पर लोगों ने रविवार सुबह साढ़े 10 बजे दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। लोगों का आरोप है कि बिजली के लंबे-लंबे कटों से लोग रात-रात भर जाग कर बैचेनी में बिता रहे हैं, जबकि निगम अधिकारी अघोषित बिजली कटौती को लेकर स्थिति स्पष्ट करने को भी तैयार नहीं है। निगम अधिकारी फोन तक नहीं उठा रहे हैं। जाम पर पहुंचे पार्षद विनोद प्रजापति ने कहा कि जिला प्रशासन और निगम अधिकारियों से भी काफी बार अनुरोध किया जा चुका है कि बिजली कट से पहले लोगों को सूचना दी जाए इसके लिए निगम एक व्हाटसअप ग्रूप भी बनाए। वहीं बिजली कटौती से पानी की आपूर्ति पर भी असर पड़ रहा है। जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस और निगम के एसडीओ मौके पर पहुंचे।