फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: स्वतंत्रता दिवस को लेकर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, लगाए गए हैं 12 पुलिस नाके

राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह 15 अगस्त को गरिमा और हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इससे पूर्व बुधवार को फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न हुई तथा तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। भिवानी के भीम स्टेडियम में 15 अगस्त को राज्यसभा सांसद किरण चौधरी जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर ध्वजारोहण करेंगी और परेड की सलामी लेंगी। प्रवर पुलिस अधीक्षक भिवानी मनबीर सिंह ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी जिला भिवानी में 79वें राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिला पुलिस प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था एवं शांति की दृष्टि से स्टेडियम के चारों तरफ चार नाके लगाए गए हैं। जिनका मुख्य उद्देश्य समारोह स्थल की तरफ आने वाले भारी वाहनों एवं अनाधिकृत भीड़ की रोकथाम करना है। इन नाकों पर जिला पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। समारोह स्थल भीम स्टेडियम के चारों तरफ जवान तैनात किये गए हैं। जनता के लिए प्रवेश द्वार पर मैटल डोर डिटेक्टर लगाये गये हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें