गांव चांग स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला पार्षद प्रतिनिधि बंटी तंवर ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार यादव ने की। इस मौके पर भाईचारा ग्रूप से विजय बागड़ी, समाजसेवी आनंद ग्रेवाल, पंजाबी सभा के प्रधान डॉ रवींद्र खट्टर, पूर्व प्राचार्य मास्टर दलबीर सिंह, पूर्व हेड मास्टर जयवीर नाफरिया, बजरंग चौहान कोच सहित करीब 40 प्रबुद्ध लोगों ने हिस्सा लिया। चौपाल के दौरान पिछले एक सप्ताह से गांव की समस्याओं पर आधारित जो “खबरी कार्यक्रम” चलाया गया था। उसकी सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की। सभी ने सुझाव दिया कि इस प्रकार की समस्या-आधारित खबरें निरंतर रूप से प्रकाशित की जानी चाहिए। चर्चा के दौरान ग्रामीणों ने कुछ अन्य प्रमुख समस्याओं से भी अवगत कराया। इस पर उन्हें आश्वस्त किया कि उन विषयों को भी प्राथमिकता से समाचारों में स्थान दिया जाएगा। इस पर सभी ग्रामीणों ने संतोष व्यक्त किया तथा अमर उजाला के प्रति आभार प्रकट किया।