फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: मंडी में भीगी किसानों की सरसों की फसल, अधिक नमी की वजह से खरीद ठप

खेत में फसल कटाई के बाद किसान अपनी फसल लेकर मंडी पहुंचने लगे हैं। सोमवार को अचानक मौसम बिगड़ा और बारिश हुई। इस दौरान जिला मुख्यालय की मंडी में किसानों की सरसों भीग गई। जिसकी वजह से अधिक नमी बताकर खरीद एजेंसियों ने भी काम ठप रखा। हालांकि कुछ किसान जिनकी सरसों शेड के नीचे थी, उनकी बोली कराई, लेकिन उनकी भराई भी सुखाने के बाद कराई जाएगी। बता दें कि सरसों की खरीद को लेकर मंडियों में पर्याप्त शेड नहीं हैं। जिसकी वजह से खुले आसमान के नीचे किसानों की फसल अपने रहमोकरम पर है। जिला मुख्यालय की मंडी में ही सोमवार को करीब चार हजार क्विंटल सरसों भीग गई। जिसे अब सुखाने के बाद ही बेचा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें