हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परिसर में बुधवार सुबह योग प्रोटोकाल शिविर का आयोजन किया गया। 12वें अंतर राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षा बोर्ड एवं आयुष विभाग के तत्वावधान में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, भिवानी से विधायक घनश्याम सर्राफ, बवानीखेड़ा के विधायक कपूर सिंह बाल्मीकि, बोर्ड अध्यक्ष शंकरलाल धूपड़, पूर्व मंत्री जयप्रकाश दलाल, अतिरिक्त उपयुक्त भिवानी बाबूलाल करवा , भिवानी नगराधीश अनिल कुमार, उप - कुलपति सीबीएललयू दीप्ति धर्माणी सहित शिक्षा अधिकारियों ने योग शिविर में योगाभ्यास कर लोगों को नियमित योग करने का संदेश दिया। सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बदौलत पूरा विश्व योग दिवस मना रहा है। योग हमारे जीवन में आवश्यक हो गया है। इसलिए हर व्यक्ति को अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी में कुछ समय योगाभ्यास के लिए निकालना चाहिए। संवाद