फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में नॉर्थ जोन महिला फुटबाल स्पर्धा में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने लखनऊ विश्वविद्यालय को 4-0 से हराया

गांव अलखपुरा में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित नॉर्थ जोन अंतर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप तीसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान बुधवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने लखनऊ विश्वविद्यालय को 4-0 से हराया। बीआरए यूनिवर्सिटी आगरा ने डॉ. राम लाल यूनिवर्सिटी अयोध्या को 2-0 से हराया। दिल्ली यूनिवर्सिटी दिल्ली ने सीआरएसयू जींद को 1-0 से हराया। एमडीयू रोहतक ने एचएनबी गढ़वाल को 2-1 से हराया। स्पर्धा में उत्तर क्षेत्र के सात राज्यों से 19 विश्वविद्यालयों की फुटबॉल टीमें अपना दमखम दिखा रही हैं। चैंपियनशिप के तीसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि वैश्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय कर उनको प्रोत्साहित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी ने ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गांव अलखपुरा में इतनी बड़ी चैंपियनशिप का आयोजन किया ताकि यहां के खिलाड़ी बेटियां प्रेरणा लेकर विश्व पटल पर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि कुलगुरु के कुशल दिशा निर्देशन में विश्वविद्यालय खेल, शिक्षा, अनुसंधान एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने अलखपुरा फुटबॉल क्लब को निजी कोष से 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने अलखपुरा की गरीब बेटियों को वैश्य महाविद्यालय में फ्री पढ़ाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. सुरेश मलिक ने कहा कि अलखपुरा की महिला फुटबॉल खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है और इस गांव की बेटियां महिला फुटबॉल टीम में देश का नेतृत्व कर देश, प्रदेश, भिवानी जिले के साथ-साथ अपने गांव अलखपुरा का नाम रोशन कर रहीं हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें