फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी में बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय, जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतार

महाशिवरात्रि पर बुधवार सुबह से ही शहर के शिवालयों में बम-बम भोले के जयकारे गूंजने लगे। शिवलिंग के जलाभिषेक के लिए भी मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी। शहर के देवसर चुंगी क्षेत्र स्थित जोगीवाला मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रही। जलाभिषेक के बाद महिलाओं ने मेले में भी खरीददारी की। शिवलिंग पर दूध, बेलपत्र और विभिन्न सामग्री के साथ पूजन किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पहले ही व्यवस्थाएं कराई गई थी। जोगीवाला मठ के महंत वेदनाथ महाराज ने कहा कि कुंड में प्रयागराज से पवित्र जल लाकर भी डाला गया है। जो लोग प्रयागराज महाकुंभ नहीं जा सके हैं वे यहां स्नान कर पुण्य के भागी बन सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें