फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में सांसद कुमारी सैलजा बोलीं- कांग्रेस ने आजादी के लिए लड़ाई लड़ी और अब संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रही

पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता बृजेन्द्र सिंह द्वारा निकाली जा रही सद्भाव यात्रा के दूसरा चरण में साथ रहने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के लिए कांग्रेस के स्थापना दिवस पर शहर में एक निजी बैंकेट हाल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद कुमारी सैलजा पहुंची। कार्यक्रम में पूर्व सांसद बृजेन्द्र सिंह व बीरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि बृजेन्द्र सिंह की सद्भाव यात्रा का संदेश भाईचारे व कांग्रेस की विचारधारा से लोगों को जोड़ना है। उन्होंने कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कहा कि कांग्रेस ने पहले आजादी की लड़ाई लड़ी और अब संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रही है। कांग्रेस पार्टी में कोई फूट नहीं है। वहीं, अरावली बचाने को लेकर चल रहे आंदोलन पर सैलजा ने कहा कि ये सरकार की गलत नीतियों के चलते पर्यावरण बचाने के लिए लोगों की मुहिम है। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ मनरेगा का नाम नहीं बदला, बल्कि गांव के गरीब लोगों के रोजगार का अधिकार छिना है। लोकतंत्र बचाने व अपने वोट की चोरी रोकने के लिए लोगों को आगे आना होगा। वहीं उन्नाव केस को लेकर सैलजा ने कहा कि जहां-जहां भाजपा सरकार बनती है, वहां भाजपा के बड़े लोग व नेता ऐसा गलत काम करते हैं। भाजपा महिलाओं को न्याय दिलाने की बजाय ऐसे गलत लोगों का बचाव करती है। ⁠ कांग्रेस में फूट व सद्भाव यात्रा में कई कांग्रेसी नेताओं के ना आने पर सैलजा ने कहा कि कांग्रेस समुद्र की तरह बड़ी पार्टी है, यहां सभी की अपनी-अपनी जगह और काम हैं। साथ ही, इशारों ही इशारों में कहा की कुछ चीजें हैं, जिन पर पार्टी में विचार हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें