हरियाणा सिविल एविएशन (नागरिक उड्डयन) के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है और भारत के विमानन मानचित्र पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को भिवानी की गुजरानी हवाई पट्टी (चौ. बंसीलाल सिविल एयरोड्रम) पर 31 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित हैंगर, एयर ट्रैफिक कंट्रोल भवन, सुरक्षा चौकी और कैंटीन का भव्य उद्घाटन किया।