फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी में सीबीएलयू के पुराने बंद पड़े हॉस्टल के आसपास झाड़ियों में लगी आग, खिलाड़ियों ने पाया आग पर काबू

भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 28 Nov 2024 05:58 PM IST

भिवानी में चौ बंसीलाल यूनिवर्सिटी के पुराने परिसर में बंद पड़े खिलाड़ियों के हाॅस्टल भवन के समीप खड़ी सूखी झाड़ियों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसकी वजह से आसपास काफी दूर तक धुआं फैल गया। पास में ही खिलाड़ी खेल अभ्यास कर रहे थे। धुआं की वजह से उनका खेल अभ्यास भी खटाई में पड़ गया और खिलाड़ियों ने ही हॉस्टल परिसर में बने शौचालय के पास टंकी के पानी से झाड़ियों की आग को बुझाने का प्रयास किया। भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर शिक्षा बोर्ड के सामने चौ बंसीलाल यूनिवर्सिटी के पुराने भवन परिसर में खिलाड़ियों के लिए बना हॉस्टल काफी अर्से से बंद पड़ा है। इसके आसपास काफी झाड़ियां उगी हैं। हालांकि यूनिवर्सिटी के कुछ खिलाड़ी यहां बाहर खेल अभ्यास करते हैं। ऐसे में वीरवार को जब खिलाड़ी अभ्यास कर रहे थे तो इसी दौरान झाड़ियों से काफी धुआं उठता दिखाई दिया। खिलाड़ी खेल अभ्यास भी नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में खिलाड़ियों ने झाड़ियों में लगी आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। काफी हिस्से की झाड़ियों में लगी आग पर पानी डालकर उसे शांत कर दिया, लेकिन फिर भी झाड़ियों की आग लगातार फैलती चली गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें