शहर के हांसी गेट से नया बाजार मार्ग फूल चौक स्थित एक फर्नीचर के गोदाम में मंगलवार देर रात को आग लग गई। शोरूम और गोदाम में लकड़ी और प्लाई बोर्ड होने के कारण आग ने भीषण रूप ले लिया। संकीर्ण गली होने के कारण दमकल विभाग की गाड़ियों को अंदर नहीं पहुंच पाई। जिसकी वजह से भी परेशानी बनी वहीं दमकल कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रात भर दमकल की गाड़ियों ने करीब 13 चक्कर लगाए। करीब पांच से छह घंटे बाद आग शांत हुई। लेकिन तब तक अधिकांश फर्नीचर का सामान नष्ट हो चुका था। फर्नीचर गोदाम में आग के कारणों का पता नहीं चला है वहीं घटना से फर्नीचर शोरूम व गोदाम मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है।