फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: लोहारू के राजकीय उच्च विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन

लोहारू के राजकीय उच्च विद्यालय झुप्पा कलां में ग्राम पंचायत व विद्यालय स्टाफ द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोहारू की खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रभा ने की। समारोह हाल ही में प्रिंसिपल पद से पदोन्नत होकर खंड शिक्षा अधिकारी बने शिक्षाविदों के सम्मान में किया गया। इस अवसर पर लोहारू उपमंडल से डॉ. हीरालाल को सिवानी खंड, फतेह सिंह को बावल खंड तथा सुरेश कुमार को नाहड़ खंड के लिए खंड शिक्षा अधिकारी बनने पर सम्मानित कर स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रभा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में नए शिक्षाविदों को जो नई जिम्मेदारी मिली है, वह विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करें। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में त्रिवेणी लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर क्लर्क यशपाल, डीडीओ कमलेश कुमारी, जिलेसिंह, भीम, कुलदीप, अमित उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें