फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में जेल भरो आंदोलन के तहत किसानों ने दी गिरफ्तारियां

भिवानी। किसान और मजदूर तबके से जुड़े नेताओं व किसानों ने सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर जेल भरो आंदोलन के तहत गिरफ्तारी दी। आंदोलन के दौरान बड़ी संख्या में किसान लघु सचिवालय परिसर में एकत्रित हुए और प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें रखीं। किसानों की संख्या बढ़ने पर जिला प्रशासन के पास उपलब्ध वाहन कम पड़ गए। इसके बाद प्रदर्शनकारी किसानों ने लघु सचिवालय के बाहर तथा भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। इससे मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ और मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया। स्थिति को संभालने के लिए प्रशासन की ओर से पुलिस और हरियाणा रोडवेज की करीब पांच बसें व अन्य वाहन मौके पर लाए गए, लेकिन बड़ी संख्या में किसानों के सामने ये वाहन भी कम पड़ गए। पुलिस ने आंदोलन में शामिल किसानों को हिरासत में लेकर अलग-अलग वाहनों के माध्यम से ले जाना शुरू किया। आंदोलनकारियों के अनुसार सरकार की नीतियों के खिलाफ यह प्रदर्शन किया गया है और किसान अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने वाले नहीं हैं। पुलिस के अनुसार करीब 1000 किसानों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखा। आंदोलन के चलते शहर के प्रमुख मार्गों पर कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें