फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: दिग्विजय चौटाला ने कांग्रेस और बीजेपी पर बोला हमला

जिले के दौरे पर निकले जेजेपी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला बारिश के बीच हरियाणा सरकार व कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि बदलाव आएगा, दुष्यंत सीएम बनेगा और फिर किसान, कमेरे व गरीब की सरकार होगी। जेजेपी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने युवा जोड़ो अभियान के तहत जिला के बवानीखेड़ा व तोशाम हलके के कई गांवों के दौरे किया। इस दौरान बड़ी बात ये रही कि तेज बारिश के बावजूद दिग्विजय ने अपने दौरे जारी रखे। बारिश के बीच उन्होंने भाषण दिया। कार्यकर्ता भी बारिश में डटे रहे। बारिश में ही दिग्विजय का स्वागत किया। बारिश में ही बाइक जत्थे के साथ दिग्विजय को कार्यक्रम स्थल पर लाया गया। दिग्विजय चौटाला ने सबसे पहले कहा कि आज बारिश के बीच जारी कार्यक्रमों से चौटाला साहब के कहे अनुसार तय हो गया कि हम गर्मी या सर्दी की परवाह किए बैगर हम देवीलाल की नीतियों पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं की ये ताकत बदलाव लाएगी और दुष्यंत चौटाला सीएम बनेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें