फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी के मनीषा हत्याकांड को लेकर बहल मंडी में किया प्रदर्शन, बाजार बंद

मनीषा हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में शनिवार को बहल कस्बे में लोगों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने पुलिस, प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और हत्यारों को पकड़ने की मांग रखी। शनिवार को सुबह करीब 10 बजे प्रदर्शनकारी कस्बे के ऑटो मार्केट से शुरू हुए और प्रदर्शन करते हुए राजगढ़ रोड तक गए। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील कर व नारेबाजी कर बाजार बंद कराए। लोहारू क्षेत्र के सिंघानी में लगातार तीन दिनों से ग्रामीण धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। दो बार नेशनल हाईवे भी जाम किया जा चुका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें