फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: दीक्षा आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच की मांग, अनाज मंडी में रोष सभा शुरू

शाहिल शर्मा Updated Mon, 19 Jan 2026 03:02 PM IST

शारदा महिला कॉलेज, सिंघानी में बीए की छात्रा रही दीक्षा के आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर सोमवार को लोहारू शहर में जनाक्रोश देखने को मिला। मृतका दीक्षा के पिता जगदीश की अध्यक्षता में अनाज मंडी स्थित रोष सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में परिजन, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं आमजन शामिल हुए। गौरतलब है कि वर्ष 2024 में 24 दिसंबर को दीक्षा ने आत्महत्या कर ली थी, जबकि इस मामले में पुलिस द्वारा 27 दिसंबर को प्रकरण दर्ज किया गया। परिजनों का आरोप है कि अब तक की जांच से वे संतुष्ट नहीं हैं और उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है। रोष सभा में वक्ताओं में विजय गुरावा, भरथराम बॉक्सर ने कहा कि दीक्षा को न्याय दिलाने के लिए मामले की निष्पक्ष व गहन जांच आवश्यक है, जो केवल सीबीआई जांच से ही संभव है। इसी मांग को लेकर सोमवार को शहर में रोष प्रदर्शन किया। एसडीएम लोहारू को ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार से सीबीआई जांच की सिफारिश करने की मांग की। सभा के दौरान लोगों ने न्याय की मांग को लेकर नारेबाजी की और प्रशासन से इस गंभीर मामले को संवेदनशीलता के साथ लेने की अपील की। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें