फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: गांव दांग खुर्द के खेल मैदान में जमा दूषित पानी, खिलाड़ियों का अभ्यास प्रभावित

गांव दांग खुर्द में पिछले एक माह से जलभराव की समस्या बनी है। खेल मैदान में दूषित पानी जमा है। इस कारण उभरते खिलाड़ियों को जिला मुख्यालय पर स्थित भीम स्टेडियम तक की दौड़ लगानी पड़ रही है। इससे गांव का मुख्य खेल मैदान भी नहीं बचा है। मैदान में पानी जमा होने से उभरते खिलाड़ियों को अभ्यास करने के लिए कड़ी मशक्कत उठानी पड़ रही है। खिलाड़ियों को अभ्यास करने के लिए शहर में आ कर अभ्यास करना पड़ रहा है। खिलाड़ी सुनील, अमित और राहुल ने बताया कि गांव के खेल मैदान पर प्रतिदिन सैकड़ों युवा अभ्यास करते थे लेकिन मैदान में पानी जमा होने के कारण उन्हें शहर के स्टेडियम की तरफ जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ खिलाड़ी तो रोड पर भी अभ्यास करने को मजबूर है। ग्रामीणों का कहना है कि मैदान में जल निकासी की सही व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण बारिश का पानी मैदान में जमा हो जाता है। इसके अलावा मैदान के आसपास भी पानी जमा हो गया है, जिससे वहां गंदगी और मच्छर पनप रहे हैं। मैदान में पानी भर जाने से खिलाड़ियों का अभ्यास पूरी तरह से बंद हो गया है। गांव के खेल मैदान में जलभराव के कारण खिलाड़ियों को मजबूरन गांव के मुख्य मार्गों पर अभ्यास करना पड़ रहा है। बारिश के पानी से मैदान पूरी तरह से भर गया है, जिससे खेलने लायक स्थिति नहीं बची है। युवा खिलाड़ी अपनी तैयारी जारी रखने के लिए सड़कों पर दौड़ने और अभ्यास करने को मजबूर हैं। इससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है, क्योंकि सड़कों पर वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। खिलाड़ियों और ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द खेल मैदान से पानी निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है ताकि वे सुरक्षित माहौल में अपना अभ्यास जारी रख सकें। जलभराव की इस समस्या से खिलाड़ियों का भविष्य अंधकार में दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें