फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी में गीता जयंती महोत्सव पर खंड स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित, बच्चों ने दिखाई मंच पर प्रतिभा

भिवानी में गीता जयंती पर डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन स्कूल में खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। प्रतियोगिता में खंड स्तर से 35 स्कूलों के करीब 350 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अलग-अलग गतिविधियां करवाई गई जिसमें निबंध लेखन भाषण संवाद पेंटिंग शामिल थी। वहीं, इस अवसर प्रखंड शिक्षा अधिकारी शिवकुमार ने बताया कि गीता जयंती के उपलक्ष पर एसआरएस लैब स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। जिसमें खंड स्तर के 300 से ऊपर बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में जागरूकता आई है और उनके अंदर अपने देश व संस्कृति के प्रति प्रेम उभर कर आता है और वह अपनी संस्कृति के बारे में भी जान सकते हैं। उन्होंने बताया कि गीता से संदेश मिलता है कि कर्म ही पूजा है और बच्चों को भी गीत जयंती समारोह के माध्यम से यही संदेश मिला है की अच्छा कर्म करना चाहिए व्यक्ति जैसा कर्म करता है उसको वैसा ही फल मिलता है उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से हमारी लुप्त संस्कृति उभर कर सामने आती है और आने वाली पीढ़ी को एक नया दर्शन मिलता है। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें