फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी नगर परिषद सफाई कर्मचारियों ने चेयरपर्सन कार्यालय में डाला कूड़ा

भिवानी। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आमजन के साथ सरकार के लिए सिरदर्द बनती जा रही है। रविवार देर रात जबरन प्रशासन द्वारा कूड़ा उठाने से हड़ताली कर्मचारियों ने आंदोलन को उग्र करने, मंत्रियों, सांसदों, व विधायकों के साथ अधिकारियों के घर व कार्यालयों में कूड़ा डालने के साथ आखिर सांस तक लड़ने की चेतावनी दी है। सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को भिवानी नगर परिषद की चेयरपर्सन के कार्यालय में कूड़ा डाल कर रोष जताया। ये रोष रात के समय प्रशासन द्वारा पुलिस के पहरे में जबरन कूडा उठाने व विरोध करने वाले सफाई कर्मचारियों की गिरफ़्तारी के विरोध में जताया गया। साथ ही अपनी हड़ताल को दो दिन और बढ़ाने का एलान किया है। नगर परिषद चेयरपर्सन के कार्यालय में कूड़ा डालने के बाद धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी नेता पुरूषोतम दानव ने कहा कि सरकार तानाशाही कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार फूट डाल कर राज करना चाहती है। पर हम आखिरी सांस तक लड़ेंगे, चाहे हमें भूख हड़ताल ही क्यों ना करनी पड़े। उन्होंने बताया कि ये हड़ताल अब दो दिन और बढ़ा दी गई है। वहीं फायर ब्रिगेड यूनियन के जिला प्रधान अजय शयोराण ने कहा कि सरकार पुलिस बल से बरन कूड़ा उठवा कर आधी रात को टकराव की नीति अपना रही है। उन्होंने कहा कि यही हाल रहा तो चेयरपर्सन के बाद मंत्रियों, सांसदों, विधायकों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों के घरों व कार्यालयों में कूड़ा डाला जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें