भिवानी में एक महिला पार्षद के बेटे ने नगर परिषद कर्मचारी को सोमवार को थप्पड़ जड़ दिया था। इस मामले को लेकर मंगलवार सुबह नगर परिषद कर्मचारियों ने काम छोड़कर नगर परिषद के गेट पर धरना देकर रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने महिला पार्षद के बेटे पर प्रॉपर्टी आईडी का काम देख रहे कर्मचारी को थप्पड़ जड़कर दुर्व्यवहार किए जाने के आरोप लगाए वहीं आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं कर्मचारियों के काम छोड़ हड़ताल की वजह से अपने कार्यों के लिए आए लोग भी दिनभर भटकते रहे।