फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: 26,000 मानदेय और पक्के कर्मचारी का दर्जा देने की मांग को लेकर आशा वर्करों ने सौंपा ज्ञापन

भिवानी। अपनी लंबित मांगों को लेकर भिवानी जिले की आशा वर्कर यूनियन ने सरकार के खिलाफ शुक्रवार को प्रदर्शन किया और सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। वर्करों का कहना है कि सरकार उनके साथ वादाखिलाफी कर रही है, जिससे उनमें भारी आक्रोश है। यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले दिनों हुई 73 दिनों की हड़ताल के बाद सरकार ने उन्हें सरकारी कर्मचारी घोषित करने का आश्वासन दिया था, जो आज तक सिर्फ कागजी दावा साबित हुआ है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही उप-प्रधान सुमन ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा एक तरफ सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, वहीं दूसरी तरफ बेटियों को हर तीसरे दिन सड़क पर आने को मजबूर करती है। अब हमें झूठे आश्वासनों पर भरोसा नहीं है। अगर सरकार ने जल्द हमारी मांगें नहीं मानी तो बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी। इसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें