फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में 30 अक्तूबर को प्रदेश भर के एशियन गेम्स विजेता खिलाड़ियों का होगा सम्मान समारोह

भिवानी। भिवानी में मुख्यमंत्री नायब सैनी प्रदेश भर के एशियन गेम्स विजेता खिलाड़ियों को करोड़ों की इनाम राशि देकर सम्मानित करेंगे। ये जानकारी महर्षि बाल्मीक जयंती पर पहुंचे सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने दी। हरियाणा सरकार द्वारा सोमवार को जिला स्तर पर महर्षि बाल्मीकी जयंती मनाई गई। भिवानी में लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में जिला स्तरीय समारोह हुआ। जिसमें भाजपा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि रामायण के रचयिता महर्षि बाल्मीयी की जयंती प्रदेश व जिला स्तर के साथ हर गांव में मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि महर्षि बाल्मीकी के जीवन से हमें सबसे बड़ी प्रेरणा ये मिलती है कि इंसान कभी भी अपने जीवन में बदलाव कर सकता है। ऐसा बदलाव जो सभी के हित का हो। सांसद ने कहा कि महर्षि बाल्मीकी में लिखा है कि कोई इंसान कितना भी बड़ा या ज्ञानी हो, पर घमंड सभी का नाश कर देता है। वहीं सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि जापान में आयोजित एशियन गेम में प्रदेश भर के विजेता खिलाड़ियों को सीएम नायब सैनी 30 अक्तूबर को भिवानी के भीम स्टेडियम में करोड़ों की इनाम राशि देकर सम्मानित करेंगे। उन्होंने बताया कि इसी दिन पंजाब व हरियाणा की लड़कियों का कबड्डी मैच भी होगा। सांसद ने कहा कि जिला स्तर पर पहली बार इतना बड़ा व भव्य आयोजन होगा। हालांकि इस दौरान वो भिवानी में खेल युनिवर्सिटी बनाने की उठ रही मांग के सवाल पर चुपी साध गए। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें