बारिश के बाद गहरे गड्ढों में पीडब्ल्यूडी विभाग मलबा डलवा रहा है। हालांकि इन जगहों पर लगातार सड़क धंस रही है। शहर के सरकुलर रोड पर पीडब्ल्यूडी बारिश में बने गड्ढों के अंदर मलबा डाल रहा है ताकि यहां आवागमन सुचारु बना रहे। हालांकि गड्ढों में डाली जा रही ये मिट्टी बारिश के बाद फिर से धूल जाएंगी और गहरे गड्ढे फिर से बाहर झांकने लगेंगे। बतां दे कि शहर के दिनोद गेट पेट्रोल पंप के सामने पिछले साढ़े चार साल से सड़क धंस रही हैं। यहां पर गहरी सीवर लाइन की जांच किए जाने के दावे भी हुए, मगर अभी तक यहां काम नहीं हुआ है। जिसकी वजह से सड़क बार-बार धंस रही है। इसी तरह घंटाघर के समीप भी सरकुलर रोड की सड़क धंस रही है। यहां पर भी कुछ दिन पहले ही पीडब्ल्यूडी विभाग ने रेत डलवाकर फिर से इंटरलॉकिंग लगवाने का काम कराया है। इसके बावजूद बारिश में यहां पर भी सड़क लगातार दरक रही है।