फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी में ओलावृष्टि के बाद छाई मौसम में घनी धुंध, 20 मीटर बनी रही दृश्यता

ओलावृष्टि के बाद रविवार सुबह मौसम में घनी धुंध छाई। दृश्यता भी 20 मीटर से कम बनी रही। जिसकी वजह से नेशनल हाईवे पर वाहनों की रफ्तार भी थम गई। ठिठुरन बढ़ने से शहर के बाजारों में भी सन्नाटा छाया रहा। दिन के समय अधिकतम तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की जाने लगी। लगातार दूसरे दिन भी धूप नहीं निकली। कृषि विशेषज्ञ डॉ मुरारीलाल ने बताया कि इस समय मौसम गेहूं की फसल के लिए बेहद फायदेमंद हैं, क्योंकि गेहूं की बढ़वार के लिए तापमान गिरना जरूरी है। वहीं अन्य फसलों में भी फायदा है। हालांकि जिन इलाकों में ओलावृष्टि हुई थी, उन गांवों में फसलों का नुकसान की आशंका है। इस समय सरसों में फूल तैयार हो रहे हैं। पाला जमने या फिर तापमान गिरने से सरसों में नुकसान की संभावना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें