भिवानी में महिला के सिर पर यूट्यूब और इंस्टा पर रील बनाने का ऐसा जुनून सवार हुआ कि उसने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर डाली और शव दिनोद रोड गंदे नाले में फेंक दिया। हत्या के 19 दिन बाद 12 अप्रैल को पुलिस ने पति की हत्या करने वाली महिला और उसके यूट्यूबर प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने यूट्यूबर से अवैध संबंधों में आड़े आने पर पति को चुन्नी से गला घोंटकर हत्या करने का गुनाह भी कबूल लिया है। सुभाष ने बताया कि 25 मार्च को रवीना घर आई थी और दिन में प्रवीण के साथ झगड़ा किया था। रात को प्रवीण घर था, लेकिन सुबह वह नहीं मिला। उसका बेटा ऑटो रिक्शा चलाता था। बेटे के बारे में जब पुत्रवधू से पूछा तो उसने प्रवीण के लापता होने पर अनभिज्ञता जताई। 28 मार्च को उसका शव दिनोद रोड पर गंदे नाले में मिला।