दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे स्थित काली पलटन पुल के पास लोहे के कबाड़ से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सर्विस लेन पर पलट गया। ट्रक नोएडा से पंजाब के गोबिंदगढ़ जा रहा था। हादसे में चालक कुलविंदर के पैर में तीन टांके आये। पटियाला निवासी कुलविंदर ने बताया कि वो नोएडा से 21 मई की शाम को गाड़ी लेकर निकला था। जैसे ही काली पलटन पुल के पास पहुंचा तो अचानक गलत दिशा में आ रही एक कार ने ओवरटेक किया। इतने वो संभाल पाता कि ट्रक अनियंत्रित होकर सर्विस लेन पर पलट गया। गनीमत ये रही कि कोई दूसरा वाहन चपेट में नहीं आया। हादसे के बाद सर्विस लेन का यातायात दोपहर तक प्रभावित रहा। आखिर में लोहे के कबाड़ को दूसरे ट्रक के जरिये गोबिंदगढ़ पहुंचाया गया।