अंबाला खंड वन में खंड स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत कई खेल प्रतियोगिताएं करवाई गई। शहर के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में भारतोलन व बास्केटबॉल के खेल करवाए गए। भारतोलन में राजकीय व निजी स्कूलों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें आयु वर्ग-17 और 19 के मुकाबले करवाए गए। इसी तरह पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में कराटे, पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल में योगा और टेबल टेनिस, पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में चैस के मुकाबले करवाए गए। यह प्रतियोगिताएं 8 अगस्त तक चलेंगी।