फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: विधायक निर्मल सिंह ने लगाया जनता दरबार, सुनी लोगों की समस्याएं

शाहिल शर्मा Updated Mon, 23 Jun 2025 03:51 PM IST

पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में शहर विधायक निर्मल सिंह ने दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। समस्याएं सुनने के साथ ही उन्होंने अधिकारियों को भी मौके पर ही फोन कर समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान मरदों साहिब के पास टांगरी में माइनिंग की शिकायत लोगों ने विधायक निर्मल सिंह के समक्ष रखी। इसके साथ ही नगर निगम के अंतर्गत आने वाले नालों की सफाई और शहर में स्ट्रीट लाइट न लगने की शिकायत भी आई। विधायक ने कहा कि मंगलवार को शहर में नालों को लेकर निरीक्षण किया जाएगा और सफाई व्यवस्था को देखा जाएगा। इसके अलावा प्रेम नगर में बिजली की तार लटकने की शिकायत आई। विधायक ने एसडीओ को शिकायत का समाधान करने के निर्देश दिए। वहीं, शहर के कपड़ा मार्केट के व्यापारी भी विधायक से मिलने पहुंचे। उन्होंने बताया कि मार्केट में वाहन पार्किग उद्घाटन के कारण रूकी हुई है। इसे जल्द खोला जाए। विधायक निर्मल सिंह ने रोडवेज जीएम को पार्किंग जल्द खुलवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा शहर में चल रही अवैध डेयरी की भी शिकायत आई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें