फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने छठी मइया के लगाए जयकारे

छठपर्व के चौथे और अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मइया की पूजा अर्चना कर माता का अशीर्वाद लिया। इसके बाद घाट पर हीं श्रद्धालुओं के भंडारा लगाया गया। मंगलवार को रेलवे कालोनी स्थित नाचघर में पान की आकृति नुमा घाट, टांगरी बांध स्थित चंद्ररूप नगर में अंबाला सिटी के सेक्टर नौ स्थित हाउसिंग बोर्ड कालोनी पार्क गेट नंबर एक के पास बने पक्के घाट पर श्रद्धालु सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। इसके बाद घाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर घाट के पानी के बीच में खडे़ होकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद भी श्रद्धालुओं ने छठी मइया के गीत गाए। इस दौरान संस्था की और से लगाए गए लंगर को ग्रहण किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें