फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में बासौड़ा पूजन को लेकर शीतला माता मंदिरों में भक्तों ने टेका माथा

जिले के शीतला माता मंदिरों में मंगलवार को बासौड़ा पूजन हुआ। सुबह 4 बजे से ही भक्तों ने परिवार सहित कतारों में लगकर दर्शन किए। भक्त अपने घरों में रात को ही गुलगुले, पूड़ी, मिट्ठे चावल बनाकर लाए थे और उन्हीं का भोग लगाया। मंदिर कमेटी की ओर से भी भक्तों के लिए टेंट आदि बैठने की व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिरों के बाहर मेले लगाए गए। कैंट के शीतला माता मंदिर में भी सुबह भक्त पहुंच गए थे व सुबह 12 बजे तक भक्तों की लाइनें नहीं खत्म हुई। बासौड़ा पूजन को लेकर मंदिरों में एक दिन पहले ही साफ-सफाई शुरू कर दी गई थी। ऐसी मान्यता है कि बासौड़ा पूजन के दिन मां शीतला की पूजा करने से परिवार को बीमारियों से मुक्ति मिलती है। इससे घरों में मां लक्ष्मी का वास होता है, समृद्धि आती है और बच्चों की सलामती बनी रहती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें