फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: शहर में आवारा कुत्तों का आतंक, बच्चे समेत तीन लोगों को काटा

मयूर शर्मा Updated Wed, 24 Jun 2026 10:24 PM IST

अंबाला सिटी में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पटेल रोड और पंकज ज्वैलर्स के पास एक बच्चे समेत तीन लोगों को आवारा कुत्ते ने काटकर लहूलुहान कर दिया। सभी घायलों को इलाज के लिए आनन-फानन में सिटी के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पीड़ित देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि वह बाजार में फल लेने गए थे, तभी अचानक एक आवारा कुत्ते ने उन पर हमला कर पैर पर काट लिया। अभी लोग संभल भी नहीं पाए थे कि उसी कुत्ते ने वहां खड़े सातवीं कक्षा के छात्र राघव पर हमला कर दिया। वहीं, स्कूटी से घर लौट रही सानवी को भी कुत्ते ने काट लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें