हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज से मंगलवार को उनके आवास पर अंबाला शहर विधानसभा से कांग्रेस विधायक चौ. निर्मल सिंह ने मुलाकाती की और उनका हालचाल जाना। कांग्रसे विधायक ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने उनके आवास पर आए विधायक चौ. निर्मल सिंह का पूरे शिष्टाचार के साथ गले लगाते हुए स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच मध्य राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा भी हुई। गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल विज के पांव के अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया था।