अंबाला छावनी में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम को समर्पित शहीद स्मारक का वीरवार को सीएम नायब सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह स्मारक न केवल हमारी ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करेगा, बल्कि आने वाली पीढिय़ों विशेषकर युवाओं के लिए प्रेरणा का सशक्त केंद्र बनेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह स्मारक भविष्य में राष्ट्रीय गौरव का प्रमुख केंद्र बनेगा और देशभक्ति की भावना को और अधिक सशक्त करेगा। अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री ने स्मारक को और अधिक भव्य बनाने के लिए सुझाव दीजिए जिन्हें जल्द अमल में लाया जाएगा। मुख्यमंत्री के निरीक्षण के बाद अब इसकी संभावना और बढ़ गई है कि पीएम नरेन्द्र मोदी का कार्यक्रम शहीद स्मारक को लेकर कभी भी बन सकता है। सीएम का निरीक्षण इसी बात का संकेत देता है। निरीक्षण के दौरान सीएम ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज के विजन की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन और विशेष रुचि के कारण यह स्मारक एक भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप में विकसित हो रहा है।