फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में सिविल डिफेंस ट्रेनिंग कैंप; उमड़ा युवाओं का सैलाब, बोले-मौका मिले तो दुश्मन को भीतर घुसकर मारेंगे

भारत-पाकिस्तान के बॉर्डर पर हुए तनाव के चलते जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए सिविल डिफेंस ट्रेनिंग कैंप में रविवार युवाओं का सैलाब उमड़ा। सैंकड़ों की संख्या में देश भक्ति का जोश लेकर पहुंचे युवाओं ने एक-दूसरे से आगे आकर आवेदन किया। अंबाला कैंट के एसडी कॉलेज व सिटी की नई अनाजमंडी में लगे दोनों कैंप भारत माता की जय... व जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठे। युवा बोले कि मौका मिले तो दुश्मन को भीतर घुसकर मारेंगे। हालांकि प्रशासन की तरफ से युद्ध के हालात खत्म होने की बात कहीं। लेकिन फिर भी युवाओं को आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए ट्रेनिंग दी गई कि आखिर कैसे बम फटने या फिर बिल्डिंग गिरने पर खुद के बचाव के साथ-साथ लोगों की मदद करनी है। युवाओं के जोश को देखते हुए सभी के रजिस्ट्रेशन किए गए और कहा गया कि जब भी जरूरत होगी तो वह उन्हें प्राथमिकता पर रखकर बुलाया जाएगा। इस ट्रेनिंग कैंप में एसडीएम, डीएसपी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें