फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: जांच समिति के अधिकारी और शिकायतकर्ता की मिलीभगत, रंजिश से कर रहे कार्रवाई: प्राचार्य डॉ. देसराज

कैंट के राजकीय पीजी कॉलेज के प्राचार्य, पूर्व प्राचार्यों समेट 10 के खिलाफ करोड़ों रुपये की गड़बड़ी के आरोपों के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है। इस प्रकरण में बुधवार को मौजूदा प्राचार्य डॉ देसराज बाजवा ने प्रेसवार्ता कर इस मामले को शिकायतकर्ता और जांच समिति में शामिल डॉ अजीत सिंह की रंजिश करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायतकर्ता रमेश सिंह अहलावत पहले कॉलेज में ही तैनात थे। तब उन पर कुछ छात्राओं ने दुर्व्यवहार के आरोप लगाए थे। यहां तक कि कुछ छात्राओं ने उनके डर से कॉलेज आना छोड़ दिया था। इस पर पूर्व के प्राचार्यों ने उच्च शिक्षा विभाग को लिखा भी था, और उन्हें अकेले किसी भी छात्रा से बात करने की मनाही थी। इन्हीं आरोपों के चलते शिकायतकर्ता का स्थानांतरण किया गया था। इस कार्रवाई के बाद से ही फर्जी शिकायतों को किया जा रहा है। वहीं जांच समिति में शामिल डॉ अजीत सिंह कैंट में कार्यकारी प्राचार्य रह चुके हैं। प्राचार्य डॉ बाजवा ने आरोप लगाया कि उनकी मंशा थी कि वह यहां प्राचार्य बनें, मगर नहीं बन सके इसीलिए रंजिश के तहत उन्होंने एसीबी को कार्रवाई के लिए इस मामला भेजा। जबकि जांच समिति एक बार भी कॉलेज नहीं आई और न ही उनका पक्ष लिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें