फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरगे की टिप्पणी पर भड़के भाजपाई, फूंका पुतला, विज बोले- कांग्रेस पार्टी अंग्रेजों की नाजायज औलाद

अंबाला। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखा जा रहा है। सोमवार को अंबाला छावनी के सदर बाजार चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में खरगे के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन किया और कांग्रेस गो बैक के जमकर नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश के शीर्ष नेतृत्व पर इस तरह की ओछी बयानबाजी कांग्रेस की हताशा को दर्शाती है। विज ने तंज कसते हुए कहा, कांग्रेस पार्टी का गठन अंग्रेजों ने किया था, इसलिए इनकी सोच और क्रियाकलाप आज भी पूरी तरह अंग्रेजों जैसे ही बांटो और राज करो वाले हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अंग्रेजों की नाजायज औलाद है। उन्होंने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री और उनके परिवार के प्रति इस तरह के अपमानजनक शब्दों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रदर्शन के दौरान सदर बाजार चौक पर भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से बिना शर्त माफी मांगने की मांग उठाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें