फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : किशोर ने पहले तेज रफ्तार कार से कई वाहनों को मारी टक्कर, रोका तो साथियों को बुलाकर की मारपीट

हरियाणा में अंबाला में छावनी के दत्ता अस्पताल के पास सोमवार रात के समय तेज रफ्तार में होंडा सिटी कार भगा रहे किशोर ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस कार की चपेट में एक एक्टिवा, बाइक, साइकिल व बलेनो कार आ गई। इस बीच एक साइकिल सवार गोबिंद नगर निवासी 28 वर्षीय मनोज भी कार के नीचे फंस गया। देखते ही देखते स्थानीय लोगों व राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। जब चालक किशोर को बाहर निकालकर नुकसान दिखा रहे थे कि इतने में किशोर के साथी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने क्षतिग्रस्त बोलेनो कार चालक जसबीर व राजेश पर हमला कर दिया। इस मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी किशोर को लेकर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें