ओमिक्रोन हरियाणा समेत पूरे देश में धीरे-धीरे अपने पांव पसार रहा है। नए साल की शुरूआत में 3 जनवरी से जिले के स्कूलों में 15 से 18 साल के छात्र-छात्राओं को कोरोना रोधी वैक्सीन की पहली डोज लगाई जाएगी। छात्र छात्राओं को कोरोना से बचाने के लिए सरकार ने को-वैक्सीन लगाए जाने का फैसला लिया है।