फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर अरविंद केजरीवाल ने दिया बड़ा बयान

Tue, 20 Sep 2022 07:25 PM IST
प्रवीण तिवारी वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

सबसे बड़ा सवाल अगर गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को जीत मिलती है कौन बनेगा मुख्यमंत्री? क्या अरविंद केजरीवाल बनेंगे गुजरात के सीएम? केजरीवाल नहीं तो आप की तरफ से कौन बनेगा गुजरात का सीएम? आप की जीत के बाद अगर केजरीवाल गुजरात के सीएम नहीं बनते है तो क्या वो रिमोट कंट्रोल से चलाएगे सरकरा? इस बीच, जब अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछा गया कि, अगर गुजरात में आप को जीत मिलती है तो क्या केजरीवाल मुख्यमंत्री बनेंगे? और अगर केजरीवाल गुजरात के मुख्यमंत्री नहीं बनते है तो क्या रिमोट कंट्रोल के जरिए दिल्ली से सरकार चलाएंगे? केजरीवाल ने कहा, गुजरात के 6 करोड़ लोग तय करेंगे की उनको क्या चाहिए। जनता जो मांगे, उन्हें वो मिलेगा। केजरीवाल ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, "उन्होंने कहा कि आज गुजरात की सरकार दिल्ली से चलती है। ये रोज मुख्यमंत्री बदल देते हैं। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा- विजय रुपाणी को मुख्यमंत्री कौन बनाया। भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री किसने बनाया। गुजरात की जनता ने विजय रुपाणाी, भूपेंद्र पटेल को तो मुख्यमंत्री नहीं बनाया।दिल्ली में बैठे लोगों ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया है। केजरीवाल ने कहा कि आप की सरकार आने पर ऐसे दिल्ली से सरकार नहीं चलेगी। जो गुजरात के 6 करोड़ लोग तय करेंगे, अब वही होगा। हमारे सरकार में कोई भी मंत्री जनता के खिलाफ काम नहीं करेंगी। जनता हम पर भरोसा करती है, इसलिए मै जो वादा कर रहा हूं, वो पूरा करके भी दिखाउंगा। हमारी सरकार बनने के बाद जनता की सभी मांगें पूरी करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें